गरमपानी (नैनीताल)। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने छात्र-छात्राओं को लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह मेहरा और नोडल अधिकारी डॉ इप्सिता सिंह ने विद्यार्थियों को देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. दीपक, ममता पांडे, डॉ. निर्मला, संतोष कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
Nainital News: लघु और कुटीर उद्योगों से रोजगार बढ़ाएं युवा
Date:

