Haldwani: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी के गर्भपात की अनुमति मिली, आरोपी गिरफ्तार

Date:

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 08 Apr 2026 10:21 AM IST

हल्द्वानी में 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी को कोर्ट से गर्भपात की अनुमति मिल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भ्रूण का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

Abortion granted to a teenage girl who became pregnant after being raped in Haldwani

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र निवासी दो माह की गर्भवती 16 वर्षीय किशोरी को गर्भ गिराने की अनुमति मिल गई है। पुलिस भ्रूण का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई और रविवार को मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुखानी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को पेट में दर्द हुआ तो परिवार वाले इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। जांच में युवती दो माह की गर्भवती निकली। किशोरी ने परिजनों को बताया कि दूसरे मोहल्ले (वैलेजली लॉज) निवासी मुकुल पाल ने उसके साथ गलत कार्य किया।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इधर परिजनों ने कोर्ट में गर्भपात कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। वहां से अनुमति मिल जाने के बाद अब परिवार वाले आदेश के क्रम में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि भ्रूण का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related