नैनीताल जनपद में मानव वन्यजीवों की लगातार बढ़ती घटना के बाद नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने वन विभाग के अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी नैनीताल के साथ-साथ जिला प्रशासन के साथ बैठक लिए जहां सांसद ने मानव वन्यजीव संघर्ष घटना को कम करने के निर्देश दिए। सांसद अ
.
सांप के कटने से 27 लोगों की मौत
उन्होंने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊ तेजस्वनी पाटिल को निर्देश दिये कि जनपद में जो गांव वन आच्छिादित क्षेत्र के निकट आते है उन क्षेत्रों में सोलर लाईट,झाडी कटान, चारा वितरण करें तथा लोगों को जागरूक करें साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के आसपास झाड़ी कटान हो और जो लोग जलौनी लकडी हेतु जंगल जाते है उन्हें लकडी मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा जिन संवेदशील क्षेत्रों में वन्यजीव दिखाई दें उन क्षेत्रों में पूर्व में ही पिजरा, कैमरा आदि लगाये जांए ताकि वन्यजीव घटना ना हो। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल ने कहा कि वन महकमा निरंतर वन्यजीव के द्वारा हो रही घटना के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों मे कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस अभियान को और तेजी से चलाया जायेगा साथ ही वन आच्छादित गांवों में लोेगों को चारा,जलौनी लकडी तात्कालिक तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया जनपद नैनीताल में विगत वर्ष 2025 में वन्य जीवों एवं सांप के कारण 27 लोगों ने अपनी जांन गवाई विभाग द्वारा सभी को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

