नैनीताल जिले में ओवर रेटिंग पर बेची जा रही शराब
नैनीताल, 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी क्षेत्रों में मदिरा दुकानों पर राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों में ओवररेटिंग और अन्य गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने चार विदेशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें से तीन दुकानों में ओवररेटिंग पाई गई। पाया गया कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी। साथ ही कई बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड भी कार्यरत नहीं पाए गए। कालाढूंगी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी विपिन पंत के नेतृत्व में मुख्य बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर छापेमारी की गई। टीम ने गोपनीय तरीके से ग्राहक बनकर शराब खरीदकर जांच की, जिसमें एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने की पुष्टि हुई। जांच में स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में अंतर, बिलिंग मशीन बंद होना, ग्राहकों को बिल न देना तथा दुकान के बाहर रेट लिस्ट का अभाव जैसी गंभीर खामियां भी सामने आईं।
![]()
पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
09 Apr 2026 | 9:36 AM
पुड्डुचेरी 09 अप्रैल (वार्ता) केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं।
![]()
असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
09 Apr 2026 | 9:17 AM
गुवाहाटी 09 अप्रैल (वार्ता) असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रों पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है।
नैनीताल जिले में ओवर रेटिंग पर बेची जा रही शराब
09 Apr 2026 | 1:05 AM
नैनीताल, 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी क्षेत्रों में मदिरा दुकानों पर राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों में ओवररेटिंग और अन्य गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।.

