अनियमितता के मामले में हल्द्वानी के 46 निजी स्कूलों पर कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी
नैनीताल, 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के गठजोड़ तथा अन्य अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी स्कूलों से 11 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया।
![]()
पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
09 Apr 2026 | 9:36 AM
पुड्डुचेरी 09 अप्रैल (वार्ता) केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं।
![]()
असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
09 Apr 2026 | 9:17 AM
गुवाहाटी 09 अप्रैल (वार्ता) असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रों पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है।
नैनीताल जिले में ओवर रेटिंग पर बेची जा रही शराब
09 Apr 2026 | 1:05 AM
नैनीताल, 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी क्षेत्रों में मदिरा दुकानों पर राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों में ओवररेटिंग और अन्य गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।.

