Nainital News: हल्द्वानी के 80 निजी विद्यालयों को जारी होगा नोटिस

Date:

भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी के 80 निजी विद्यालयों पर फीस वृद्धि, एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू न करने और निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने का दबाव डालने पर शिक्षा विभाग नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगने जा रहा है। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर विद्यालयों के संचालकों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ मान्यता रद्द करने की भी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि निजी विद्यालयों की मनमानी पर जल्द नोटिस भेजने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सीईओ ने कहा कि निजी विद्यालय शासन-प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। बताया कि हल्द्वानी के 80 निजी विद्यालयों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने का दबाव डालना और बिना अभिभावकों की अनुमति के फीस वृद्धि करना गलत है। सीईओ ने कहा कि नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा नोटिस के साथ स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और सही जवाब नहीं मिलने पर जुर्माने के साथ मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related