धम्मू इलेवन और स्टार क्लब ने जीते मैच

Date:

धम्मू इलेवन और स्टार क्लब ने जीते मैच

share

हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप में धम्मू इलेवन ने केसीसी वॉरियर्स को 92 रनों से हराया। धम्मू ने 180 रन बनाए, जिसमें कप्तान धनराज ने 89 रन बनाए। दूसरी ओर, इलेवन स्टार क्लब ने मां बाराही 11 को 30 रनों से हराया। तेजेंद्र भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

धम्मू इलेवन और स्टार क्लब ने जीते मैच

हल्द्वानी, संवाददाता उत्तराखंड कॉरपोरेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप में गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों ने धम्मू इलेवन और इलेवन स्टार क्लब की टीमों ने जीत दर्ज की।दिन के पहले मुकाबले में धम्मू इलेवन ने केसीसी वॉरियर्स को 92 रनों से हराया। धम्मू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट पर 180 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान धनराज सिंह ने मात्र 47 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि निशांत मेहता ने 18 गेंदों पर 42 रन बनाए। जवाब में केसीसी वॉरियर्स की टीम 13 ओवर में मात्र 88 रन पर ढेर हो गई।

निशांत ने गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए। वॉरियर्स के अंकित ने इस मैच में अपने करियर के 500 रन पूरे किए। दूसरे मैच में इलेवन स्टार क्लब ने मां बाराही 11 को 30 रनों से हराया। इलेवन स्टार क्लब ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए, जिसमें पवन मेहरा ने 44 और तेजेंद्र भंडारी ने 40 रनों का योगदान दिया। मां बाराही इलेवन की टीम 122 रन पर सिमट गई। दीपक पलनी ने 52 रन बनाए। तेजेंद्र भंडारी मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान बीएस रावत, बलवान सिंह, पवन नेगी, अफजल और विजय नेगी ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related