घर पर प्रसव शून्य करने को नियमित करें निगरानी: सीएमओ

Date:

घर पर प्रसव शून्य करने को नियमित करें निगरानी: सीएमओ

share

गुरुवार को अभियान के लिए हल्द्वानी ब्लॉक की हुई बैठक हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी

घर पर प्रसव शून्य करने को नियमित करें निगरानी: सीएमओ

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी ब्लॉक की आशा सुगमकर्ता, एएनएम एवं पीएचएम की बैठक कैंप कार्यालय हल्द्वानी में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरीश चंद्र पंत ने जानकारी दी कि जनपद में घर पर प्रसव को पूरी तरह शून्य करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर के अधिकारी गर्भवती महिलाओं से फोन और घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए काउंसलिंग दी जा रही है। सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में आशा और एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए। आगामी महीनों में घर पर प्रसव को शून्य करने के लक्ष्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को स्वयं भी गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत एसीएमओ डॉ. चंद्रा पंत और डॉ. श्वेता भंडारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैलपड़ाव में एएनएम, आशा, आशा सुगमकर्ता, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं से फोन या वीएचएनडी के माध्यम से संपर्क स्थापित कर नियमित सूचना उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, एसीएमओ डॉ. संजीव खर्कवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी ब्लॉक डॉ. हरीश चंद्र पांडे, अर्बन हेल्थ ऑफिसर राघवेंद्र रावत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related