Accident: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर खूपी के पास ओवरटेक के दौरान केमू की बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल

Date:

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 27 Mar 2026 11:34 AM IST

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर खूपी के पास ओवरटेक के दौरान केमू बस और टैक्सी की टक्कर में बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।

KEMU bus overturned during overtaking near Khupi on Nainital-Haldwani road, one dead, eight injured

सड़क पर पलट बस। – फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस यूके 04 पीए 1112 शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खूपी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक (पास) करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Greg Abbott trolled for old Diwali video when he said ‘Texas will be a land for the Indian community’ – The Times of India

<img src="https://haldwanitimes.com/wp-content/uploads/2026/04/localimages/greg-abbott-got-trolled-for-his-diwali-video-when-he-said-texas-will-be-a-land-for-indians-as-long-as-he-is-the-governor.jpg" alt="Greg Abbott trolled for old Diwali video...

Actor Matthew Marsden says he received threats for speaking about H-1B visa scam by Indians in Texas: ‘If Brits were committing…’ – The Times...

<img src="https://haldwanitimes.com/wp-content/uploads/2026/04/localimages/actor-says-hes-receiving-threats-after-he-spoke-out-against-h-1b-visa-abuse-by-indians-in-texas.jpg" alt="Actor Matthew Marsden says he received threats...