Almora News: हल्द्वानी से परिवर्तन जन संवाद यात्रा शुरू करेगी उपपा

Date:

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) प्रदेशभर में अपनी नई पहल परिवर्तन जन संवाद यात्रा की शुरुआत हल्द्वानी से करने जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की बिगड़ती सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यापक जनसंवाद स्थापित करना और आम जनता, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न जन आंदोलनों से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तय करना है।

उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों के बावजूद उत्तराखंड आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है। बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन जन संवाद यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए ठोस, वैकल्पिक राजनीतिक दिशा तैयार करने का माध्यम है। उपपा जनता के साथ मिलकर ऐसा जनपक्षीय विकल्प खड़ा करेगी जो उत्तराखंड के मूल सवालों पर ईमानदारी से काम करे।

उन्होंने प्रदेश के सभी जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को हल्द्वानी में सहयोगी संगठनों और साथियों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। बैठक में उपपा के केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related