Assam Election Schedule 2026: असम विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, एक फेज में होगा मतदान, 9 अप्रैल को वोटिंग

Date:

Assam Vidhan Sabha Chunav 2026 Voting Date: भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम असम विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. राज्य की 126 सीटों के लिए मतदान चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा और नतीजे घोषित होने के बाद नई सरकार का गठन होगा. मतदान एक फेज में होगा. 2021 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटें मिली थीं. इस बार कांग्रेस ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है, जबकि बीजेपी गठबंधन में एजीपी और यूपीपीएल जैसे दल शामिल हैं.

X

राज्य में एक फेज में मतदान होगा.

राज्य में एक फेज में मतदान होगा.

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया. राज्य में एक फेज में मतदान होगा. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 4 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी.

असम में विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. साल 2021 के असम चुनाव में सूबे की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले गए थे. चुनाव नतीजों का ऐलान 2 मई को हुआ था. इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का जनादेश हासिल किया था. कांग्रेस की अगूवाई वाले गठबंधन को 49 सीटों पर जीत मिली थी. अन्य भी एक सीट जीतने में सफल रहे थे.

राज्य में एक फेज में मतदान होगा.

2021 के असम चुनाव की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस, इन दो राष्ट्रीय पार्टियों की अगुवाई दो प्रमुख गठबंधनों को एजेपी और आरडी के गठबंधन की चुनौती का भी सामना करना पड़ा था. इन छोटे-दलों ने कई सीटों पर जीत हार तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई थी. असम के बोडोलैंड में मजबूत पकड़ रखने वाली यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन का समर्थन किया था. इस पार्टी की अगुवाई तब प्रमोद बोरो कर रहे थे, जिन्हें बोडो शांति समझौते के लिए जाना जाता है. 

सम्बंधित ख़बरें

इस बार क्या है गठबंधनों का स्वरूप
विपक्षी कांग्रेस इस बार असम जातीय परिषद, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस बार जय भारत पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है. वहीं, सत्ताधारी बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन में असम गण परिषद के साथ ही यूपीपीएल जैसी क्षेत्रीय पार्टियां हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related