Chaitra Navratri 2026: 8 या 9, कितने दिन रहेंगे चैत्र नवरात्र? घटस्थापना का मुहूर्त भी नोट कर लें

Date:

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी. 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन होगा. ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से ही होगी.

X

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन होता है.

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन होता है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र को सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र माना गया है. इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं. हालांकि इस बार नवरात्र 8 दिन होंगे या 9 दिन, इसे लेकर लोगों में बड़ा संशय है. आइए आज आपको बताते हैं कि इस बार नवरात्र कब से कब तक रहेंगे. कितने दिन के होंगे. अष्टमी और नवमी किस दिन पड़ रही है और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है.

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन होता है. सामान्यत: यह नौ दिन के होते हैं. लेकिन कई बार एक दो तिथियां एक ही दिन मान्य हो जाती हैं. इसलिए नवरात्र 9 की बजाए 8 दिन ही मनाए जाते हैं. उदाहरण के लिए अगर तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन पड़ गईं तो नवरात्र के आठवें दिन ही नवमी का कन्या पूजन हो जाता है. अब सवाल उठता है कि इस बार नवरात्र कितने दिन के रहने वाले हैं.

चैत्र नवरात्रि की तिथि
हिंदू  पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी. 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन होगा. ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से ही होगी. फिर 27 मार्च को नवमी का कन्या पूजन होगा. इस तरह देखा जाए तो इस साल नवरात्र पूरे 9 दिन ही रहने वाले हैं. इसमें एक भी दिन घट या बढ़ नहीं रहा है. सभी तिथियां क्रम में आएंगी और आप हर दिन देवी के अलग स्वरूप की पूजा कर पाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्र की शुरुआत घटस्थापना से की जाती है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन कलश स्थापित कर देवी का आवाहन किया जाता है. इस साल घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. आप चाहें तो दोपहर के समय अभिजीत मुहूर्त में 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट के बीच भी घटस्थापना कर सकते हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Flow interrupted: Lifeline of 1.5 cr people facing a dry spell | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Gomti, the lifeline for 1.5 crore people and...

Myriad facets depicted in artwork at ‘Kala Drishya’ | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Based on themes of memory, struggle and complexities...

‘Pvt schools won’t force parents to buy books from specific shops’ | Lucknow News – The Times of India

TNNLucknow: The Unaided Private Schools Association (UPSA) on Sunday...

Man, 3-year-old son shot at by unidentified assailants in Sitapur | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Unidentified assailants shot a man and his 3-year-old...