Champawat Accident: लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोग घायल

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Mar 2026 04:29 PM IST

लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही एक कार घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

Champawat Accident: Car Loses Control and Plunges into Gorge Before Ghat Bridge Two Injured

– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

घाट क्षेत्र के पास सोमवार को हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही एक कार यूके 03 3999 घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना पर बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकाला। दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया।

Dehradun News:  चुना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी

तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि हादसे में कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर निवासी गलचौड़ा लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायल को एयर लिफ्ट किया जा रहा है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related