Chandra Gochar: आज बन रहा खास संयोग, चंद्रमा गोचर और राजयोग से बदलेगी 5 राशियों की किस्मत

Date:

Chandrama Gochar 2026: साल 2026 में 21 फरवरी का दिन ग्रहों की चाल के कारण खास महत्व रखने वाला है. आज चंद्रमा अपनी राशि बदलते हुए शाम 7 बजकर 7 मिनट पर मीन से मेष में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और माता का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है.  ऐसे में उनका यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में मानसिक, आर्थिक और पेशेवर स्तर पर असर डाल सकता है.  खास बात यह है कि आज कई शुभ योग और राजयोग एक साथ बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. 

21 फरवरी 2026 के विशेष ज्योतिषीय संयोग

आज चंद्रमा अपनी चाल बदलते हुए मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. नक्षत्र परिवर्तन के तहत वे रेवती से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में संचरण करेंगे.  मीन राशि में रहते समय चंद्रमा अनफा योग का निर्माण करेंगे, जबकि मेष में प्रवेश के बाद मंगल की दृष्टि से धन योग सक्रिय होगा. इसके अलावा बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और रुचक राजयोग जैसे शुभ संयोग भी इस दिन प्रभावी रहेंगे. 

सम्बंधित ख़बरें

चूंकि यह दिन शनिवार है, इसलिए शनि देव का प्रभाव भी प्रमुख रहेगा.  शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में स्थित रहेंगे.  इन सभी ग्रह-नक्षत्रों की संयुक्त स्थिति के कारण यह दिन कई जातकों के लिए शुभ फल देने वाला और सकारात्मक परिणाम लाने वाला माना जा रहा है. 

मेष राशि: नई ऊर्जा और आर्थिक लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर खासतौर पर शुभ संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापारियों को लाभ मिल सकता है. परिवार का सहयोग मनोबल मजबूत करेगा. हालांकि आवेश और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा.

मिथुन राशि: करियर में उन्नति के संकेत

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभ देगा. योजनाएं आगे बढ़ेंगी, सम्मान में वृद्धि हो सकती है. दांपत्य जीवन में भी तालमेल बेहतर रहेगा.

कर्क राशि: पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी

कर्क राशि के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद हालात अनुकूल होते नजर आएंगे. कार्यस्थल पर अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन वे सुविधाओं से जुड़े हो सकते हैं. भावनात्मक निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

धनु राशि: भाग्य का साथ और नए मौके

धनु राशि के जातकों को इस गोचर से लाभ के संकेत मिल रहे हैं. विदेश, शिक्षा या नए प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. परिवार से सहयोग मिलेगा और संतान से खुशी मिल सकती है.

कुंभ राशि: अनुभव देगा सफलता

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम दे सकता है. आपकी समझदारी और अनुभव से कार्यों में सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. पारिवारिक व्यापार में वृद्धि संभव है. राजयोग के प्रभाव से मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related