Chardham Yatra 2026: छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

Date:

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sun, 01 Mar 2026 08:08 AM IST

चारधाम यात्रा को लेकर सरकारी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का काम छह मार्च से शुरू होगा। अभी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। 

Chardham Yatra Online registration begins on March 6th no registration fee Chardham Yatra 2026 Uttarakhand

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चारधाम यात्रा में पंजीकरण का कार्य छह मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा पंजीकरण का कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने की घोषणा हो चुकी है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत तौर पर अक्षय तृतीय के दिन खुलते हैं, अक्षय तृतीय 19 अप्रैल को है। हालांकि अभी कपाट खुलने की घोषणा होना बाकी है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सरकारी विभाग भी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसके मद्देनजर बैठक भी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया है।

ये भी पढे़ं…Jollygrant: श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का काम छह मार्च से शुरू होगा। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अभी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। यात्रा शुरू होने के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की जाएगी। आयुक्त पांडेय ने बताया कि पंजीकरण शुल्क का प्रस्ताव भेजा गया था, पर इस पर सहमति नहीं बनी है। कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related