Dehradun: एफडीए का डेयरी में छापा; दही में मिले कॉकरोच और मरे हुए मच्छर, 25 किलो नष्ट कराया

Date:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एफडीए के छापे के दौरान गोयल डेयरी में दही में कॉकरोच, मरे हुए मच्छर, बाल और रेशे मिले। टीम ने 25 किलो दही नष्ट कराया। डेयरी संचालक को नोटिस जारी कर 14 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ बृहस्पतिवार को कांवली रोड स्थित गोयल डेयरी में छापा मारा। डेयरी के खाद्य पदार्थों की खराब गुणवत्ता से जुड़ी कई बार शिकायत भी आई थी। टीम ने डेयरी के फ्रीजर में रखा सामान चेक किया तो दही में काफी मात्रा में मरे हुए कॉकरोच मिले। इसके अलावा मरे हुए मच्छर, बाल और रेशे भी पड़े थे। इसमें चिंता की बात यह भी है कि इसी ट्रे से आधे दही की बिक्री पूर्व में की जा चुकी थी। डेयरी संचालक से उन ग्राहकों के संबंध में भी जानकारी ली जिन्हें खराब दही बेचा गया।

विभाग की ओर से मौके पर ही 25 किलाे दही नष्ट कर दिया गया। डेयरी संचालक को नोटिस देकर 14 दिनों में जवाब मांगा गया है। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की अन्य दुकानों पर भी छापा मारा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित हो इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रही हैं। एफडीए लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहा है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर गढ़वाल क्षेत्र आरएस रावत, लैब के नोडल ऑफिसर बीएस बिष्ट, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Haridwar: बैंक से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को किया सम्मोहित, बातों में उलझाकर ठगे 50 हजार, कुंडल भी ले गए

होली पर खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए एफडीए सख्त

औषधि प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने बताया होली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब न हो इसके लिए विभाग सख्त है। खाद्य सामग्रियों की बिक्री करने वाली दुकानों पर छापा मारा जा रहा है। इसके अलावा लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनसे यह भी अपील की गई है कि जहां से इस तरह के सामान बेचने की सूचना मिले, फौरन शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related