अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:49 PM IST
एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों को पास करने के दस लाख रुपये लेते थे।
प्रेसवार्ता करते आईजी नीलेश आनंद भरणे। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।
आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है। परीक्षा में पास कराने के लिए 10 लाख रुपये लिए जाते थे अभ्यर्थी से।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

