Gold-Silver Rate Fall: अचानक ₹8000 चांदी सस्ती… सोना 6000 रुपये फिसला, जानें 10 ग्राम का रेट

Date:

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) रुकने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद दोनों कीमती धातुएं चढ़ने के बजाय सस्ती होती जा रही है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट्स में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी एक झटके में 8000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती (Silver Cheaper) हो गई. वहीं सोने का भाव भी 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया. अपने हाई से अब 1 Kg Silver Price 1.69 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है.  

खुलते ही धड़ाम हो गई चांदी
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और सोमवार को ये खुलने के साथ ही गिरकर 2,50,746 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो चांदी 8,689 रुपये सस्ती हो गई. 

11 दिन में 28000 रुपये चांदी सस्ती
सबसे चौंकाने वाली ये है कि युद्ध या किसी अन्य आपदा की स्थिति में तेज दौड़ लगाने वाली कीमती धातुओं के दाम अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध (US-Iran War) से बढ़ी ग्लोबल टेंशन में भी कम होते जा रहे हैं. 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर पहली बार हमले शुरू किए थे और उसके एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को एमसीएक्स पर Silver Price 2,82,644 रुपये प्रति किलो था और इसके बाद महज 11 कारोबारी दिनों में ये 31,898 रुपये सस्ती हो चुकी है. 

सम्बंधित ख़बरें

बात चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल की करें, तो बीते 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव तूफानी तेजी के साथ भागते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था. इसके बाद लगातार Silver Crash होती चली गई और अब इस हाई से चांदी 1,69,302 प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है. 

चांदी ही नहीं, सोना भी धड़ाम
न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को MCX Gold Rate अपने पिछले कारोबारी बंद 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में गिरकर 1,52,222 रुपये तक आ गया. यानी 10 Gram 24 Karat Gold Rate 6,244 रुपये कम हो गया. 

हाई से अब इतना सस्ता Gold
बात Gold Life Time High से अब तक आई गिरावट के बारे में करें, तो चांदी की तरह बीते 29 जनवरी को ही सोना भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने हाई पर पहुंचा था और वहां से अब ये कीमती पीली धातु 40,874 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. वहीं US-Iran War की शुरुआत के बाद से देखें, तो 27 फरवरी के 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम से फिलहाल का Gold Rate 9,882 रुपये कम है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related