Good News: कटिहार-अमृतसर और मुंबई-काठगोदाम समेत कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, देखें पूरा शेड्यूल – indian railways extends special trains katihar amritsar mumbai kathgodam schedule

Date:

Updated: Tue, 31 Mar 2026 01:07 PM (IST)

रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। इनमें कटिहार-अमृतसर, मऊ-अंबाला कैंट और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम …और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें बरेली से होकर गुजरने वाली ट्रेनें मऊ-अंबाला कैंट, कटिहार-अमृतसर और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेनें हैं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 05736 कटिहार-अमृतसर का संचालन प्रत्येक बुधवार को एक अप्रैल से 27 मई तक और 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को तीन अप्रैल से 29 मई तक नौ-नौ फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

कटिहार से चलने वाली ट्रेन बरेली में दूसरे दिन गुरुवार को 23:05 बजे और अमृतसर से आने वाली ट्रेन बरेली शुक्रवार को 23:07 बजे पहुंचेगी।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05301/05302 मऊ-अम्बाला कैंट-मऊ स्पेशल मऊ से दो अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को और अंबाला कैंट से तीन अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को 16 फेरों के लिए किया जाएगा। मऊ से चलने वाली ट्रेन बरेली जंक्शन से 15.02 बजे और अंबाला कैंट से चलने वाली बरेली से 10.40 बजे गुजरेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09075 मुंबई सेंट्रल काठगोदाम एक्सप्रेस का एक से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को और 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का दो से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को संचालन किया जाएगा।

ट्रेन पूर्व में निर्धारित मार्ग और समय से ही चलेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल का संचालन भी बढ़ाया गया है। 04014 आनंद विहार से चलने प्रतिदिन चलने वाली का संचालन दो अप्रैल तक और 04013 लौकहा बाजार से चलने वाली ट्रेन का संचालन तीन अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने से राहत

रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ कई ट्रेनों को नियमित भी किया जा रहा है। ट्रेनों के नियमित करने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि नियमित होने पर किराया कम हो जाता है और ट्रेनों का समय पालन भी ठीक रहता है।

रेलवे की ओर से कुछ दिनों पहले ही टनकपुर-अछनेरा और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कुछ और ट्रेनें भी नियमित की गई हैं। हालांकि अभी इनके नियमित संचालन की तिथि नहीं निर्धारित की गई है। अभी ये ट्रेनें स्पेशल के तौर पर चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NTA NTET 2026 registration window closes today: Apply before deadline, direct link here – The Times of India

NTA NTET 2026 registration: The National Testing Agency (NTA)...

South Africa batter Rassie van der Dussen retires from international cricket | Cricket News – The Times of India

South Africa's Rassie van der Dussen (AP/PTI)South Africa’s dependable...

Last Chance to Apply for Symbiosis International Undergraduate Programmes 2026 | India Business News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129973223,imgsize-115616,width-400,height-225,resizemode-4/129973223.jpg" alt="Symbiosis International (Deemed University) applications closing soon...