संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 30 Mar 2026 09:46 AM IST
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में किराये के मकान में रहने वाली बेड़ीनाग निवासी उर्मिला (27) ने शनिवार शाम सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वह अपने पीछे बेटी और बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गई है। मूलरूप से पिथौरागढ़ के फडियाली सलिया बेड़ीनाग निवासी उर्मिला (27) यहां बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा में किराये के मकान में रहती थी।
वह करीब तीन साल से यहां रह रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसने फोन कर परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे लोग आनन-फानन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां रात में उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद काठगोदाम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

