Haldwani: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी; जांच में दो माह की गर्भवती निकली

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 07 Apr 2026 10:12 AM IST

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

16-year-old girl was raped by her neighbour and the investigation revealed she was two months pregnant

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक पर 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो वह दो माह की गर्भवती निकली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मुखानी के एचएसओ सुशील जोशी ने बताया कि जांच में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। इस पर किशोरी ने उन्हें बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत कार्य किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उधर पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीएनएस की नई धारा में तीन माह से कम समय का गर्भ होने पर कोर्ट में गर्भपात की अर्जी दी जा सकती है। पुलिस भी डीएनए के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related