Haridwar: बैंक से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को किया सम्मोहित, बातों में उलझाकर ठगे 50 हजार, कुंडल भी ले गए

Date:

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ के पास बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रही बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर 50 हजार ठग लेने का मामला सामने आया है। टप्पेबाज महिला को बातों में उलझाकर रकम लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है। जब पंजाब नेशनल बैक की शाखा से राजीव नगर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला आनंदी 50 हजार रुपये निकालकर लाई थी। महिला गोविंदपुरी के एक शोरूम से आगे जूस वाले के सामने पहुंचीं तो उन्हें अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया।

बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद बैंक से निकाली गई 50 हजार की रकम उनसे ले ली और कुंडल भी उतरवा लिए। देखते ही देखते टप्पेबाज मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद उन्हें ठगी होने का पता चला। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना की गई। सूचना पर एसएसआई खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Uttarakhand:  हरिद्वार में बनेगा म्यूजियम, मां गंगा के पौराणिक इतिहास को नजदीक से देख और समझ सकेंगे श्रद्धालु

लगातार सामने आ रहे टप्पेबाजी के मामले 

टप्पेबाजी की ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले शिवालिक नगर में घर में घुसकर महिला को सम्मोहित कर टप्पेबाज कंगन, कुंडल लेकर फरार हो गए थे। करीब एक माह पूर्व टिबड़ी मोड़ क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी, जिसमें एक महिला को झांसे में लेकर नकदी ठगी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Goa proposes subsidy for all EV buyers, drops cap | Goa News – The Times of India

Panaji: There may be some good news for Goans...

CM scraps Mirabag bandhara plan through official file notings | Goa News – The Times of India

Margao: Chief Minister Pramod Sawant officially ordered the scrapping...

ISL: Unbeaten FC Goa must start winning | Goa News – The Times of India

FC Goa are unbeaten in six games but have...

Shot 5 times outside Gzb eatery, man drives 30 minutes to hospital | Noida News – The Times of India

Chaudhary sustained bullet injuries to the neck, chest, abdomen...