Holi 2026: आस्था की अग्नि में अहंकार की आहुति, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन

Date:

हल्द्वानी में होलिका दहन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन के बाद प्रज्ज्वलित हुई पावन अग्नि ने बुराई और अहंकार की प्रतीक होलिका जलाई गई। भक्तिभाव से सराबोर जनसमूह ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ परिक्रमा कर आस्था की इस अग्नि में अपने मन के विकारों की भी आहुति दी।

श्री रामलीला कमेटी संचालन समिति की ओर से प्राचीन होलिका दहन स्थल पर शाम 7:30 बजे पंडित गोपाल दत्त भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन शुरू कराया। इसके बाद रात 8:30 बजे बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। रामलीला कमेटी के संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। वहां भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, मनोज गुप्ता, विवेक कश्यप, दिनेश गुप्ता, तनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। हीरानगर में विधि-विधान के साथ होलिका दहन हुआ। इससे पूर्व आचार्य पंडित कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देशन में पंचांग पूजन कर समस्त देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। वहां देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनौली, शोभा बिष्ट, भुवन जोशी, चंद्रशेखर परगाई, बृजमोहन बिष्ट, आदि थे। इसके अलावा राजपुरा, पटेल चौक, कुल्यालपुरा, मुखानी चौराहा, काठगोदाम और तिकोनिया में भी होलिका दहन के समय भारी भीड़ उमड़ी। नैनीताल में विभिन्न स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। मल्लीताल राम सेवक सभा में आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। शाम 5.55 बजे तय मुहूर्त पर चीर की पूजा-अर्चना की गई। आरती व प्रसाद वितरण के बाद होलिका दहन किया गया। तल्लीताल बाजार, नया बाजार के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में होलिका का दहन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related