Kedarnath: केदारनाथ के 325वें रावल होंगे 42 वर्षीय शिवाचार्य केदार लिंग, महाशिवरात्रि पर होगी विधिवत घोषणा

Date:

विनोद नौटियाल, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Feb 2026 07:00 AM IST

केदारनाथ के वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों से पद संभालने में असमर्थ  जताई है। इसलिए उन्होंने अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

Shivacharya Kedar Ling will be the 325th Rawal of Kedarnath Dham announcement will be made on Mahashivratri

केदारनाथ धाम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम को महाशिवरात्रि को अपना 325वां रावल मिल जाएगा। वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद पर शिवाचार्य 42 वर्षीय शांतिलिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी चुना है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने मठ में केदारनाथ के वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से अब केदारनाथ के रावल का पद संभालने में असमर्थ हैं। इसलिए वह अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं।

रावल के इस लिखित बयान की विधिवत घोषणा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही की जाएगी। इस दौरान पंचगांई के डंगवाड़ी, भटवाड़ी, चुन्नी-मंगोली, किमाणा एवं पठाली डुंगर सेमला के हक-हकूकधारी एवं दस्तूरधारी ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।

महाशिवरात्रि स्पेशल: उत्तराखंड के कण-कण में शिव का वास, इस जगह को कहा जाता है लाखों शिवलिंगों का गांव

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Delhi high court protects personality rights of ‘Pookie Baba’ Aniruddhacharya – The Times of India

(Pic courtesy: Facebook/ @Aniruddhachary Ji Maharaj)NEW DELHI: The Delhi...

US Repatriates Chinese Drug Smuggler Amid Fentanyl Crisis Cooperation | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129996287,imgsize-358190,width-400,height-225,resizemode-4/us-returns-chinese-drugs-fugitive-in-rare-extradition-photo-credit-reuters.jpg" alt="US repatriates alleged drug smuggler to China,...