Kedarnath Yatra: यात्रा मार्ग पर होटलों, ढाबों और प्रतिष्ठानों को स्वच्छता पर मिलेगी स्टार रेटिंग और ग्रीन बैज

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Feb 2026 04:11 PM IST

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्देशित किया कि इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और डिपॉजिट रिफंड स्कीम के माध्यम से कूड़ा निस्तारण को बढ़ावा दिया जाए।

Kedarnath Yatra 2026 DM held a meeting hotels, dhabas will get star rating and green badge on cleanliness

डीएम प्रतीक जैन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों, निकायों और एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण, संग्रहण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्देशित किया कि इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और डिपॉजिट रिफंड स्कीम के माध्यम से कूड़ा निस्तारण को बढ़ावा दिया जाए। जिससे यात्रियों को प्लास्टिक बोतल, रैपर आदि वापस जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, दुकानदारों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand:  नौसेना की गौरवशाली तस्वीर है कुरसुरा पनडुब्बी, 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related