Kendra Drishti Rajyog 2026: 18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

Date:

Kendra Drishti Rajyog 2026: केंद्र दृष्टि राजयोग 18 मार्च को शुक्र-बृहस्पति आमने-सामने आकर बनाएंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है, जिससे धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

X

18 मार्च को बनने वाला केंद्र दृष्टि योग कुछ राशियों को धन लाभ कराएगा (Photo: Pixabay)

18 मार्च को बनने वाला केंद्र दृष्टि योग कुछ राशियों को धन लाभ कराएगा (Photo: Pixabay)

Kendra Drishti Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के आपसी संबंध को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जब दो शुभ ग्रह एक-दूसरे के सामने आकर विशेष दृष्टि बनाते हैं, तो उसका असर मानव जीवन पर सकारात्मक रूप में देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 मार्च 2026 को शुक्र और बृहस्पति के बीच एक खास योग बनने जा रहा है, जिसे केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है. इस योग में दोनों ग्रह आमने-सामने होकर एक-दूसरे पर प्रभाव डालते हैं, जिससे शुभ फल की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. शुक्र भौतिक सुख, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, धर्म और भाग्य से जुड़ा ग्रह है. इन दोनों की ऊर्जा मिलकर कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव ला सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र और बृहस्पति का यह संयोग जीवन में सकारात्मकता ला सकता है. परिवार और प्रेम जीवन में पहले से बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की गति बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह योग कई मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में तालमेल बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में भी विश्वास और नजदीकियां बढ़ सकती हैं. नौकरी या व्यापार में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. साथ ही रुका हुआ पैसा मिलने या किसी पुराने मामले से धन लाभ होने की संभावना बन सकती है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिला सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है और किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात भी संभव है. करियर से जुड़े फैसले लेने में आपको स्पष्टता मिलेगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक चिंताएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. नए काम शुरू करने के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ मजबूत हो सकती है. कामकाज के क्षेत्र में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने या नए काम की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है. आर्थिक मामलों में भी स्थिरता आने के संकेत मिल रहे हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related