KH X RK Reunion: 40 साल बाद स्क्रीन पर साथ आ रहे रजनीकांत-कमल हासन, स्वैग भरे फर्स्ट लुक से जमाया भौकाल!

Date:

इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन ने दशकों पहले साथ में काम करना बंद कर दिया था. आखिरी बार इन दोनों ने एक साथ हिंदी फिल्म ‘गिरफ्तार’ (1985) में काम किया था. हालांकि, इसमें दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं था. एक साथ एक सीन में दोनों आखिरी बार फिल्म ‘Alauddinum Albhutha Vilakkum’ (1979) में दिखे थे. 40 सालों तक साउथ से लेकर नॉर्थ तक इंडियन सिनेमा फैन्स ने रजनी और कमल को एक साथ फ्रेम में देखने की कल्पना की है. फैन्स की ये दुआ अब सच होने जा रही है. रजनीकांत और कमल हासन की रीयूनियन फिल्म शनिवार को अनाउंस हो गई है. इसका टाइटल अभी तय नहीं है, मगर फिलहाल इसे KH X RK Reunion कहा जा रहा है.

रजनीकांत-कमल हासन का आइकॉनिक रीयूनियन
काफी समय से चर्चा थी कि रजनीकांत और कमल हासन एक ग्रैंड प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस प्रोजेक्ट को कमल हासन प्रोड्यूस करने वाले हैं. लेकिन अब एक कूल वीडियो से KH X RK Reunion अनाउंस कर दी गई है.

पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ डायरेक्टर नेल्सन इस वीडियो में सुपरस्टार्स रजनी और कमल को हैंडल करने में परेशान नजर आ रहे हैं. जिस मोमेंट कमल और रजनी रेडी होकर अपने-अपने रूम्स से बाहर निकलकर आमने-सामने होते हैं, वो फैन्स को क्रेजी कर देने वाला है. स्टाइल, स्वैग और सॉलिड प्रेजेंस में एक-दूसरे को मैच करते रजनी और कमल के एक साथ आते ही जैसे फ्रेम का वजन ही बढ़ जाता है. इस आइकॉनिक रीयूनियन को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट करने वाले हैं.

सम्बंधित ख़बरें

डायरेक्टर नेल्सन से हैं बड़ी उम्मीदें
नेल्सन ने तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय को ‘बीस्ट’ जैसी हिट दी है. रजनीकांत की सबसे बड़ी हिट्स में से एक ‘जेलर’ भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट की है. ‘जेलर’ में उन्होंने रजनीकांत को जैसे प्रेजेंट किया था, वो देखकर ही फिल्म लवर्स कहने लगे थे कि उन्हें कमल हासन के साथ भी एक फिल्म करनी चाहिए. लेकिन कभी एक ही फिल्म में रजनी और कमल दोनों को डायरेक्ट करने का मौका मिलेगा, ये तो नेल्सन ने भी शायद ही सोचा होगा.

उनकी स्टाइलिश प्रेजेंटेशन और मास स्टोरीज को जनता खूब पसंद करती रही है. अब देखना है कि एक ही फिल्म में इन दो धाकड़ सुपरस्टार्स को नेल्सन किस नए अंदाज में लेकर आते हैं. फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक देने वाले हैं, जिनका नाम ही फिल्मों के लिए फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा देता है. अब देखना है कि KH X RK Reunion में क्या कमाल होने वाला है. यहां देखें KH X RK Reunion का अनाउंसमेंट वीडियो:

रजनी-कमल क्यों हुए थे अलग?
तमिल सिनेमा के इन दोनों सुपरस्टार्स को एक ही फिल्ममेकर, के. बालाचंदर ने ग्रूम किया था. दोनों ने तमिल से लेकर हिंदी तक करीब 20 फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन एक दिन अचानक दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनाउंस कर दिया कि अब साथ काम नहीं करेंगे.

पर इसके बावजूद रजनी और कमल की दोस्ती बहुत मजबूत रही है. तमिल इंडस्ट्री में ये तगड़े कॉम्पिटिटर भी रहे, लेकिन कभी दोनों ने एक-दूसरे पर गैर जरूरी कमेंटबाजी नहीं की. 2012 में एनडीटीवी के एक इंटरव्यू में कमल ने इस फैसले की वजह बताई थी. उन्होंने कहा कि रजनी और उनका साथ काम न करने का फैसला एक प्रैक्टिकल चॉइस थी क्योंकि फिल्ममेकर्स के लिए एक ही प्रोजेक्ट में दोनों की फीस देना भारी पड़ता था.

साथ काम करने के लिए दोनों को अपनी वैल्यू से कम फीस लेनी पड़ती थी. मेकर्स कामयाबी का क्रेडिट देने में कन्फ्यूज रहते थे. लेकिन जबसे दोनों ने बिल्कुल अलग काम किया, तो दोनों की निजी मार्केट वैल्यू भी बढ़ी और दोनों को वो क्रेडिट भी मिलने लगा जो वो डिजर्व करते थे. अब देखना है इतने सालों बाद KH X RK Reunion में साथ आ रहे कमल और रजनी क्या धमाका करते हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related