संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 08:17 AM IST
Chardham Yatra 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को और गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलेंगे। वहीं, आज केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय होगी।
केदारनाथ – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान श्री केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि निश्चित किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग ऊखीमठ पहुंच चुके हैं जिनकी मौजूदगी में रविवार को कपाट खोलने की तिथि निश्चित की जाएगी।
ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान श्री केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि पंचाग गणना के अनुसार निश्चित की जाएगी। मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया की प्रातः नाै बजे से कपाट खोलने की तिथि हक हकूकधारियों, जनप्रतिनिधियों, पंच पुजारियों, तीर्थ पुरोहितों व केदार सभा के सदस्यों की मौजूदगी में निश्चित की जाएगी जिसके लिए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं।
मंदिर समिति के वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया की स्थानीय लोगों एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवसाय करने वाले कारोबारियों में कपाट खोलने की तिथि को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

