नैनीताल/रामनगर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 27 मांगों का निराकरण न होने पर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। राज्य आंदोलनकारियों ने भी आंदोलन में महासंघ की मांगों का समर्थन किया है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि सामान्य जनता को इस हड़ताल से असुविधा होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान बैठक में दीप चौधरी, विपिन पुरोहित आदि रहे। 27 सूत्री मांगों के लिए विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल जारी है। डिप्लोमा इंजीनियर ने रामनगर में सीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमोद कुमार, वासिफ, अमित उप्रेती, गोविंद सिंह रावत, हर्षवर्धन पाठक आदि मौजूद रहे।
Nainital News: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Date:

