Nainital News: एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए क्यूआरटी एक्टिव, 49 शिकायतें दर्ज

Date:

नैनीताल। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इस दल ने बृहस्पतिवार को गैस आपूर्ति न होने से संबंधित 49 शिकायतों का समाधान किया।

क्यूआरटी में उपजिलाधिकारी, गैस एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकारी, पूर्ति अधिकारी और निरीक्षक सहित सात सदस्य शामिल हैं। यह दल सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और अन्य गतिविधियों पर नजर रख रहा है। बृहस्पतिवार को टीम ने 11 गैस एजेंसियों, 12 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 12 डिलीवरी वाहनों का निरीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटे में इंडेन के 44 उपभोक्ताओं ने बुकिंग के बाद भी गैस न मिलने की शिकायत की।

टोल फ्री नंबर जारी

जिला प्रशासन ने गैस किल्लत के बीच समस्या होने पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1077 और व्हाट्सएप नंबर 27208054 जारी किए हैं। इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों को भेजकर समाधान कराया जा रहा है। इंडेन गैस से संबंधित समस्याओं के लिए अधिकारियों का एक वॉट्सऐप समूह भी बनाया गया है। इंडेन गैस सर्विस शुक्रवार से फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट नीति अपनाएगी। इसके तहत बुकिंग की तिथि के अनुसार चरणबद्ध तरीके से गैस वितरण किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस की कालाबाजारी या डायवर्जन से संबंधित शिकायतें सूचित करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कालाढूंगी, कोटाबाग गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

कालाढूंगी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बृहस्पतिवार को कालाढूंगी और कोटाबाग की इंडेन गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में सिलिंडरों की संख्या और कार्यालय में दस्तावेज जांचे जो सही पाए गए। वर्मन ने गैसकर्मियों को बिना बुकिंग या रोस्टर के सिलिंडर न देने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related