भीमताल (नैनीताल)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को खेल महाकुंभ के तहत बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी का आयोजन किया। बालक वर्ग में युवा कल्याण विभाग और बालिका वर्ग में विश्वकुलम ग्लोबल स्कूल प्रथम रहे। बालक वर्ग में बेस्ट रेडर योगेश कुमार, बेस्ट डिफेंडर पंकज कुमार, बालिका वर्ग में बेस्ट रेडर नैना और बेस्ट डिफेंडर धैर्या रहीं। विजेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिप्रा बषेणा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, कमला आर्या, दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट, संदीप पांडे ने पुरस्कार दिए। इस दौरान ललिता बिष्ट, काव्यांश रौतेला, आदर्श सुयाल, मोनिका नयाल, चारु रावत, हिमांशु पांडे आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

