Nainital News: चलो-चलो रे भक्तो मां के दरबार..

Date:

हल्द्वानी। नव संवत्सर के मौके पर नवयुवक संघ की ओर से बरेली रोड स्थित हिमालय फार्म में माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर से पहुंचे शर्मा बंधुओं ने चलो-चलो रे भक्तो मां के दरबार…, आज है जगराता मईया का, मां को मना लेना… आदि भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। मुरादाबाद से आईं मनीषा रावत की प्रस्तुति ने भी भक्तों का दिल जीता।

बृहस्पतिवार शाम हुए आयोजन का शुभारंभ जमुना दत्त बहुगुणा ने किया। जगजीत सिंह बंटा और उनकी धर्मपत्नी कामिनी ने जजमान के रूप में पूजा संपन्न की। आयोजक हरीश सोनू पुरी ने बताया नव युवक संघ की ओर से यह 33वीं विशाल चौकी है। देर रात तक चले माता के भजनों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें पांच से छह हजार के करीब भक्त पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सुमित ह्दयेश, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि शामिल हुए।

मैया के जयकारों से गूंजे मंदिर

पहली नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री से की सुख-समृद्धि की कामना

हल्द्वानी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार से हिंदू नव संवत्सर का शुभारंभ हो गया। सुबह ही मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

शहर के देवी मंदिरों में सुबह की आरती के साथ ही हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया गया। रानीबाग स्थित शीतला माता मंदिर और बेरी पड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के अलावा कालीचौड़, रामलीला मोहल्ला के मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। शीतला देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती के पाठ और विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

नवरात्र पर शहर में कई स्थानों पर माता की चौकी के पंडाल सजाए गए तो कहीं श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हुआ। शहर के मुख्य बाजारों में भी लोगों की दिन भर चहल-पहल रही। सदर बाजार और मीरा मार्ग स्थित पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही।

फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Vaibhav Sooryavanshi will face ‘bouncer threat’, warns ex-India player | Cricket News – The Times of India

Rajasthan Royals' Vaibhav Sooryavanshi (AP Photo/Anupam Nath)Former India cricketer...

GT vs RR, IPL 2026: 5 players to watch in today’s match | Cricket News – The Times of India

Shubman Gill and Ravindra Jadeja (Image credit: BCCI/IPL) NEW...

IFFCO records highest profit and overall performance in FY26, set to cross Rs 4,106 crore PBT – The Times of India

The Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited reported its highest-ever...