गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के छीमी-मटेला मोटर मार्ग के निर्माण का बुधवार को विधायक सरिता आर्या ने शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि एक करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है। विधायक ने पीएम श्री राजकीय विद्यालय इंटर कॉलेज ढोकाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में भवन सुधारीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा आदि मौजूद रहे।
Nainital News: छीमी-मटेला मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
Date:

