गरमपानी/गौलापार। रामलीला मैदान मल्लीताल स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान सभासद उमेश पाठक, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, शरद पांडे, प्रकाश पाठक, प्रेम कुल्याल, आशु पाठक, सागर बिष्ट, राहुल सनवाल आदि मौजूद रहे। वहीं भीमताल के विकास भवन स्थित देवी मंदिर में होलिका दहन किया गया। इस दौरान सभासद शुभम नैनवाल, जगदीश नैनवाल, देवेंद्र सिंह चनौतिया आदि मौजूद रहे। इधर बेतालघाट के तिवारीखोला और जोशीखोला में ग्रामीणों ने घर-घर जाकर खड़ी होली का गायन किया। बेतालेश्वर मंदिर में लोगों ने एक-दूसरे को टीका लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान आनंद बल्लभ पांडे, दामोदर जोशी, उर्वादर जोशी, मोहन जोशी, ललित मोहन, भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे। गौलापार में लाखनमंडी प्रधान ज्योति की ओर से लाखनमंडी सहकारी समिति चोरगलिया के परिसर में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। होल्यारों ने जल कैसे भरूं यमुना गहरी..आदि होली गीत गाए । इस मौके पर प्रधान नितेश बुधानी, योगी मेहरा, राहुल पानू, गजेंद्र टम्टा, दीपक आर्य आदि रहे।
Nainital News: जल कैसे भरूं यमुना गहरी
Date:

