Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Date:

नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शहर के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय कार्यालय में अभियंताओं का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 27 सूत्री समस्याओं का निस्तारण न होने तक इंजीनियर हड़ताल पर रहेंगे। लोनिवि कार्यालय परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अभियंता कभी भी विकास विरोधी नहीं रहे इसीलिए विभिन्न स्तर पर अपनी मांगें रखी गईं। वार्ता, अधिवेशन और रैली आदि में सरकार को चेताया गया। इस कारण मजबूरी में उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। यहां दीप चौधरी, गोविंद सिंह जनौटी, तुलाराम टम्टा, विवेक धर्मशक्तू, सुरेश डंगवाल, राजेंद्र गिरी, किशोर कुमार, जीबी जोशी, शालू प्रजापति, दिनेश सिंह बिष्ट आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related