Nainital News: दमुवाढूंगा में 1.88 करोड़ से बनेगा डायवर्जन नाला

Date:

हल्द्वानी। बरसात में तबाही मचाने वाले दमुवाढूंगा वन चौकी नाले से लोगों को राहत मिलने वाली है। इस डायवर्जन नाले का अधूरा पड़ा निर्माण 1.88 करोड़ रुपये से किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर जिला खनन न्यास से धनराशि की डिमांड की है।

दमुवाढूंगा क्षेत्र में जंगल क्षेत्र से आने वाला बरसाती पानी इलाके में नुकसान पहुंचाता रहा है। इससे लोगों के घरों तक पानी जमा हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने वन चौकी से चौफुला चौराहे तक 339 मीटर डायवर्जन नाले का निर्माण शुरू किया था। पहले चरण में 143 मीटर नाले का निर्माण 96 लाख से किया जा चुका है। इसमें पानी की निकासी के लिए भूमिगत नाला बना है जबकि शेष नाले का निर्माण होना है। नाले का निर्माण पूरा होने के बाद इसकी निकासी पनियाली की ओर की जाएगी।

वर्जन

196 मीटर नाले का निर्माण किया जाना है। धनराशि स्वीकृत होते ही इसे बरसात से पहले तैयार करने की योजना है। यह कार्य पूरा होने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।

दिनेश रावत, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related