कालाढूंगी। क्षेत्र में बुजुर्ग भूपेंद्र सिंह की मौत पर अब भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी घर के पास किसी वन्य जीव ने उन पर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वन्य जीव ने किया। विभागीय टीम जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Nainital News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा बुजुर्ग की मौत का कारण
Date:

