Nainital News: रक्षा मंत्री के दौरे की तैयारियां तेज

Date:

हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च को नैनीताल जिले के एक दिवसीय भ्रमण के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हैं। बुधवार को आयुक्त दीपक रावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर 21 मार्च को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन होगा। उन्होंने पार्किंग, सभास्थल तक आमजन की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मंच, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युतापूर्ति और आपातकालीन सेवाओं के इंतजामों की समीक्षा की। डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजूनाथ टीसी को सेक्टरवार कार्य आवंटित करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। रावत ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) अधिकारियों को मंच और पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहां दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे।

सुरक्षा चाक-चौबंद, शून्य चूक की नीति पर अमल करेगी पुलिस

हल्द्वानी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बुधवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बैठक में सुरक्षा चाक-चौबंद करने और शून्य चूक की नीति पर कार्य करने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल, रूट और पार्किंग का जायजा लिया। बैठक में कहा कि सुरक्षा, सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण जरूरी है। त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा और प्रभावी प्रवेश नियंत्रण भी सुनिश्चित होगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। बम निरोधक दस्ता और धातु संसूचक द्वार (डीएफएमडी) के जरिए सघन चेकिंग होगी। प्रभावी जीरो जोन व्यवस्था लागू रहेगी। माई सिटी रिपोर्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निगम क्षेत्र में निजी वाहनों से नहीं उठेगा कूडा

हल्द्वानी नगर निगम ने निजी वाहनों से कूड़ा उठाने...

निगम क्षेत्र में निजी वाहनों से नहीं उठेगा कूडा

निगम क्षेत्र में निजी वाहनों से नहीं उठेगा कूडा...

केसीसी गोलापार की धमाकेदार जीत

केसीसी गोलापार की धमाकेदार जीत हल्द्वानी कॉर्पोरेट सीजन-1 के...