नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल का वार्षिकोत्सव शारदा संघ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की महिला सदस्यों ने किया। सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। बुधवार को हुए कार्यक्रम में संस्थापकों ने क्लब के संघर्षपूर्ण सफर और आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ. प्रगति जैन ने वार्षिक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान पर्पल क्वीन प्रतियोगिता में लीला राज प्रथम, ग्लास नृत्य में आशा पांडे फर्स्ट रहीं। भाग्य आजमाओ के तीन चरणों में दया कुंवर, सविता कुलोरा, मधुमिता और सांत्वना पुरस्कार गीता साह को मिला। बैलून फोड़ो प्रतियोगिता में दया कुंवर प्रथम रहीं। डॉ. प्रगति जैन और रश्मि भट्ट को कुशल संयोजक पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रानी साह, तनु सिंह, दीपा पांडे, ज्योति ढौंडियाल, पल्लवी, मंजू बिष्ट, नीरू साह आदि रहीं।
Nainital News: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
Date:

