कालाढूंगी। बैलपोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बच्चीनगर में नवनिर्मित विद्यालय भवन का सोमवार को विधायक बंशीधर भगत ने लोकार्पण किया। लगभग 25.69 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन में बच्चे सुविधाओं के साथ अध्ययन कर सकेंगे। जनसंवाद में विधायक भगत ने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की सड़क, पेयजल एवं बिजली से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याएं दूर करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यहां प्रधानाध्यापक नीलम आर्या, शिक्षिका शिवानी सिंह, ग्राम प्रधान राजरानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसविंदर पाल, प्रधान सुरेंद्र बोरा, अनिल कंबोज, अजय कंबोज, प्रकाश पटवाल, जसविंदर सिंह, जयप्रकाश कंबोज मौजूद रहे।
Nainital News: विधायक भगत ने विद्यालय भवन का लोकार्पण किया
Date:

