नैनीताल। रामगढ़ विकास खंड के हरतोला में स्थित गोकुल सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन ने शासन को पत्र भेजकर विद्यालय की दशा सुधारने की मांग की है। प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय में शौचालय न होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चहारदीवारी न होने से सुरक्षा भी चुनौती रहती है। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होंने भी सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देकर सांसद निधि से विद्यालय की सुरक्षा दीवार व शौचालय के लिए धनराशि देने की मांग की है। प्रधानाचार्य गंगा सिंह ने गांव के विद्यार्थियों के हित में प्रभावी पहल की मांग की है।
Nainital News: स्कूल के शौचालय एवं सुरक्षा दीवार के लिए धनराशि की मांग
Date:

