रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सातवें दिन बोर्ड परीक्षा में दो डमी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। असली परीक्षार्थियों की जगह दोनों परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे थे। जांच के दौरान दोनों को शिक्षा विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि शनिवार को हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज धीखाली और सहदेवपुर में एक-एक डमी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से पूर्व जांच के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बोर्ड की ओर से विभागीय व पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
Nainital News: हरिद्वार में पकड़े गए दो डमी परीक्षार्थी
Date:

