Nainital News: 10 अप्रैल तक पूरा होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य

Date:

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। अब तक हाईस्कूल में 19 तो इंटर में 18 फीसदी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल दो लाख 16 हजार 373 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इसमें इसमें हाईस्कूल में एक लाख 12 हजार 679 और इंटर में एक लाख तीन हजार 442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च से प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया है।

रविवार तक हाईस्कूल की 6.45 लाख में से एक लाख 23 हजार 500 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है। इंटरमीडिएट की 5.30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं में 95 हजार 400 का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related