Noida: सड़क पर घसीटकर युवक से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Date:

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के ग्राम छपरौली में 10 फरवरी 2026 को बारात के दौरान हिमांशु नामक युवक के साथ बर्बर मारपीट की गई. दबंगों ने उसे सड़क पर घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की है. पीड़ित का इलाज जारी है.

X

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की है.(Photo: Screengrab)

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की है.(Photo: Screengrab)

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के ग्राम छपरौली में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ दबंग युवक एक युवक को गिरा-गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं.

पीड़ित को सड़क पर घसीटा गया और लाठी-डंडों से बुरी तरह हमला किया गया. मारपीट के बाद आरोपी युवक को अधमरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

यह भी पढ़ें: नोएडा में 5 साल के बच्चे पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, लोगों ने दौड़कर बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

सम्बंधित ख़बरें

बारात के दौरान हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 फरवरी की है. उस दिन गांव में एक बारात आई हुई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर हिमांशु नाम के युवक का कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया.

बताया जा रहा है कि कई युवकों ने मिलकर हिमांशु के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई.

देखें वीडियो…

वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में

पुलिस के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल घायल हिमांशु का इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Fleming on CSK’s revamp, bowling pressure & impact player rule

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Shashank Singh on Punjab’s strong start, Priyansh’s growth & team mentality | IPL 2026

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Tolly marches for Rahul today, death still shrouded in mystery | Bengali Movie News – The Times of India

As Tollywood unites today to march through Tollygunge demanding...