PM मोदी ने बालेंद्र शाह से फोन पर की बात, नेपाल चुनाव में RSP की प्रचंड जीत पर दी बधाई

Date:

पीएम मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के शीर्ष नेताओं बालेंद्र शाह और रबी लामिछाने से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने नेपाल में बनने वाली नई सरकार के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दोनों देशों की समृद्धि, प्रगति और लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है.

X

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह से टेलीफोन पर बातचीत की. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह से टेलीफोन पर बातचीत की. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में 5 मार्च को हुए राष्ट्रीय चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के शीर्ष नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें चुनावी सफलता की बधाई दी. उन्होंने आरएसपी अध्यक्ष रबी लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह से बातचीत की और दोनों को उनकी चुनावी सफलता और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं को नेपाल में बनने वाली नई सरकार के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों की समृद्धि, प्रगति और जनता के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और नेपाल में जो नई सरकार बनने जा रही है, उनके बीच सहयोग और साझा प्रयासों के जरिए आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय विकास और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है.

Had warm telephone conversations with Mr. Rabi Lamichhane, Chairman of the Rastriya Swatantra Party (RSP) and Mr. Balendra Shah, Senior Leader of the RSP.

Congratulated both leaders on their electoral victories and RSP’s resounding success in the Nepal elections. Conveyed my…

— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2026

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. गत 5 मार्च को संपन्न राष्ट्रीय चुनाव में युवा नेता बालेंद्र शाह ने अनुभवी राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके गढ़ में हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. पेशे से स्ट्रक्चरल इंजीनियर बालेंद्र शाह पहले काठमांडू के मेयर के रूप में चर्चा में आए थे और अब चार साल बाद इतिहास रचते हुए नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वह राजनीति में आने से पहले रैपर (गायिकी की एक आधुनिक शैली) थे.

सम्बंधित ख़बरें

झापा-5 सीट से चुनाव लड़ते हुए बालेंद्र शाह ने अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी ओली को भारी मतों से पराजित किया. नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह को 68,348 वोट मिले, जो 74 वर्षीय मार्क्सवादी नेता ओली को मिले 18,734 वोटों से लगभग चार गुना अधिक हैं. नेपाल की 165 संसदीय सीटों में से 161 के परिणाम अब तक घोषित हो चुके हैं. बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 124 सीटों पर जीत दर्ज की है. नेपाली कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें आई हैं. नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में सिर्फ 8 सीटें आई हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related