Ramzan 2026: इफ्तार में रोजा खोलते ही पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर की थकान पलभर में होगी दूर!

Date:

Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना मुस्लिम लोगों के लिए बहुत खास होता है, इस पूरे महीने वो लोग रोजा यानी फास्ट करते हैं. रमजान का महीना सब्र, इबादत और रहमत का महीना होता है, इस महीने में पूरे दिन बिना पानी और खाने के रोजा रखा जाता है और शाम के समय रोजा खोला जाता है. ऐसे में सही पोषण रमजान में बहुत जरूरी होता है, ताकि शरीर को पूरे दिन खाली पेट रहने के लिए ताकत मिल सके. इसके साथ ही खाली पेट रहने की वजह से होने वाली थकान भी कम हो. 

रमजान में पूरे दिन भूखे रहने के बाद शाम को इफ्तारी की जाती है, जिसमें सभी लोग खाना खाते हैं. मगर अक्सर ही लोग इफ्तारी में तला-भुना और स्वीट डिश खाते हैं, लेकिन अगर आप इफ्तारी में हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को शामिल करते हैं तो यह आपकी बॉडी के लिए अच्छा होता है. इफ्तारी में शरबत को सभी पीते हैं, लेकिन इस बार आप इसमें कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर लीजिए. इन ड्रिंक्स को पीने से सबसे पहले तो आपको एनर्जी मिलेगी और आपको भूखे रहने की वजह से कमजोरी भी महसूस नहीं होगी. आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में, जिन्हें आप में इफ्तार के समय जरूर ट्राई करें.

खजूर वाला दूध

रोजा खोलने के लिए खजूर को सुन्नत माना जाता है और सबसे पहले खजूर खाकर ही हर मुस्लिम अपना रोजा खोलता है. खजूर की सबसे खास बात यह होती है कि यह नेचुरल शुगर होता है, इसमें कोई एक्स्ट्रा शुगर डालने की जरूरत नहीं पड़ती है. खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर और आयरन मौजूद होता है, आप 1-2 खजूर खाने के बाद गुनगुना या ठंडा दूध पी सकते हैं, या आप दूध में खजूर डालकर उबालकर भी पी सकते हैं, इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती.

सम्बंधित ख़बरें

शरबत-ए-रूह अफजा

इफ्तार की बात हो और रूह अफजा का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. रमजान के महीने में सबसे ज्यादा इफ्तारी में रूह अफजा ही लोग बनाते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है. ठंडे पानी या दूध में रूह अफजा मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है. 

छाछ या मट्ठा

अगर आप  इफ्तारी में खाने के साथ कुछ हल्का और डाइजेशन के लिए अच्छा ऑप्शन देख रहे हैं तो आपके लिए छाछ से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. छाछ में  नमक, भुना जीरा और पुदीना डालकर पीने से पेट को ठंडक मिलती है और भारीपन महसूस नहीं होता है. इसलिए पूरे दिन भूखे रहने के बाद अचानक से खाना खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या होना आम बात है, इसलिए इससे बचने के लिए खाने के साथ छाछ सही रहती है.

नींबू-पुदीना शरबत

नींबू में विटामिन C और पुदीना में ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं, इसलिए रोजा खोलते समय एक गिलास ताजा नींबू-पुदीना शरबत पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है और शरीर फ्रेश महसूस करता है. अगर आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं.

तरबूज का जूस

पूरे दिन बिना पानी के रहने की वजह से शाम तक डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और इसलिए तरबूज का जूस पीना सही होता है. तरबूज का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और दिनभर की प्यास और थकान भी दूर होती है. बिना चीनी मिलाए ताजा तरबूज का जूस इफ्तार के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत फ्रेशनेस देता है.
 

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Krunal Pandya on RCB’s performance and key turning points

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...

Sherfane Rutherford reacts after crucial innings in IPL 2026

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...

Prasidh Krishna on GT’s bowling performance

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...

Kane Williamson on LSG’s batting, Pooran and Pant after IPL 2026 clash

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...