SL vs ZIM: पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका… जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर

Date:

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-38 में गुरुवार (19 फरवरी) को श्रीलंका का सामना जिम्बाब्वे से हुआ. जहां दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत हासिल की और इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर किया. 

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने नाबाद 63 रन बनाए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से 45 रन बनाए. जिम्बाब्वे ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने चारों मैच जीते हैं. अब वो सुपर-8 में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करेगी.

साल 2025 में दो बार ज‍िम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया 
वैसे श्रीलंका को पिछले साल जिम्बाब्वे ने दो बार टी20 में हराया था. वहीं 2024 में भी उसको एक बार मात दी थी. श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 8 और जिम्बाब्वे ने 4 मैचों में जीत हासिल की है.

सुपर-8 में ज‍िम्बाब्वे और श्रीलंका के कौन से हैं ग्रूुप
ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका
ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड

सम्बंधित ख़बरें

सुपर 8 में ज‍िम्बाब्वे और श्रीलंका के कब-कब हैं मुकाबले

ग्रुप 1 का पूरा शेड्यूल
22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे)
23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज ( वानखेड़े स्टेड‍ियम, मुंबई, शाम 7 बजे)
26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद,दोपहर 3 बजे)
26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे (एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम, चेन्नई, शाम 7 बजे)
1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका  (अरुण जेटली स्टेड‍ियम, द‍िल्ली, दोपहर 3 बजे)

1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे)

ग्रुप 2 का पूरा शेड्यूल
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे)
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)
25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेड‍ियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)
28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेड‍ियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related