Stock Market Crash: आखिरी घंटे में मचा ऐसा कोहराम… शेयर बाजार हुआ क्रैश, ₹7 लाख करोड़ स्वाहा

Date:

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खराब साबित हुआ. तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद अचानक बाजार की चाल बदली. कारोबार के आखिरी घंटे में तो ऐसा कोहराम मचा कि देखते ही देखते मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 1200 अंक से ज्यादा फिसलकर क्लोजिंग की, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 365 अंक की बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ. बाजार में मचे इस कोहराम के चलते निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए. 

देखते ही देखते सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत राहत भरी नजर आई थी और दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए थे. कुछ देर तक उछाल भरने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी फिसलने लगे और अंत तक फिसलते ही चले गए. BSE Sensex  83,969 के स्तर पर खुलने के बाद 1236.11 अंक टूटकर 82,498 पर क्लोज हुआ, जबकि बीते कारोबार दिन ये 83,734.25 पर बंद हुआ था. 

NSE Nifty की बात करें, तो इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने 25,873 के लेवल पर ओपनिंग की थी और बाजार बंद होने पर ये 365 अंकों की गिरावट लेकर 25,454.35 पर क्लोजिंग की. बीते कारोबारी दिन बुधवार को ये 25,819 पर बंद हुआ था. 

सम्बंधित ख़बरें

निवेशकों को ₹700000Cr का झटका 
शेयर बाजार में गुरुवार को मचे कोहराम का सीधा असर Stock Market Investors की संपत्ति पर देखने को मिला और उनके 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा देखते ही देखते स्वाहा हो गए. दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप (BSE Market Cap) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ये बीते कारोबारी दिन के 472 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 465 लाख करोड़ रुपये के करीब आ गया. 

बाजार में क्यों मचा हाहाकार? 
शेयर बाजार में सभी ओर लाल-लाल नजर आया और बैंकिंग, मेटल, ऑटो से लेकर अन्य सेक्टर्स की कंपनियों समेत ज्यादातर शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. इसके साथ ही बाजार में तीन दिन से जारी तेजी के सिलसिले पर भी ब्रेक लग गया. सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट के पीछे बड़ा कारण मुनाफावसूली रहा, जिसके दबाव में दोनों इंडेक्स संभल नहीं पाए. इसके अलावा IT Stocks में सेलऑफ के साथ ही अमेरिका और ईरान में बढ़े तनाव (US-Iran Tension) के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में आए उछाल (Crude Oil Price Surge) को भी कारण माना जा सकता है. 

Reliance-Adani सब शेयर बिखरे
बाजार में इस तगड़ी गिरावट के बीच मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर गौतम अडानी की अडानी पोर्ट तक तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे नजर आए. सबसे ज्यादा टूटने वाले Top-10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में IndiGo Share (3.23%), M&M Share (2.97%), Trent Share (2.89%), BEL Share (2.70%), Adani Ports Share (2.50%), Kotak Bank Share (2.29%) और Reliance Share (2.11%) की गिरावट लेकर बंद हुए. मिडकैप कैटेगरी में भी हड़कंप मचा दिखाई दिया और Hindustan Petroleum Share (4.95%), Paytm Share (4.51%) और Godrej Properties Share (3.50%) फिसलकर क्लोज हुए. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: After KKR-PBKS washout, will rain hit RR vs MI in Guwahati too? | Cricket News – The Times of India

File Pic: Barsapara Cricket Stadium in Guwahati. (ANI Photo)NEW...

Watch: Arjun Tendulkar’s pinpoint yorkers light up LSG nets | Cricket News – The Times of India

Arjun Tendulkar at LSG nets. (Video grabs)NEW DELHI: Young...

About 80% of breast cancer biopsies turn out benign – new imaging tool promises clearer diagnoses and fewer biopsies – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130078797,imgsize-47360,width-400,height-225,resizemode-4/130078797.jpg" alt="About 80% of breast cancer biopsies turn...