Surya Shani Yuti 2026: मीन राशि में आए सूर्य, शनि के साथ बनी युति… इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Date:

Surya Shani Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी युति काफी अहम मानी जाती है. जब कोई ग्रह राशि बदलता है या किसी दूसरे ग्रह के साथ युति बनाता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलता है. आने वाले दिनों में ऐसा ही एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव होने वाला है, जब सूर्य और शनि एक ही राशि में आ जाएंगे. इस स्थिति का असर कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है.

मीन राशि में सूर्य का प्रवेश

द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च की रात करीब 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं.मीन राशि को गुरु की राशि माना जाता है. इस समय यहां पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं. ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनेगी. कई बार सूर्य और शनि का एक साथ होना जीवन में दबाव और चुनौतियां भी बढ़ा सकता है. साथ ही केतु की स्थिति भी एक विशेष योग बना रही है, इसलिए कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है. 

सम्बंधित ख़बरें

मेष राशि

इस गोचर का प्रभाव मेष राशि के बारहवें भाव में दिखाई देगा. इस वजह से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामले में समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों पर भी धन खर्च होने की संभावना है. बेहतर होगा कि इस समय आप अपने बजट पर नियंत्रण रखें और फिजूल खर्च से बचें. 

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने वाला हो सकता है. सूर्य इस दौरान आपकी राशि से आठवें भाव में रहेंगे और केतु का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में सरकारी काम, कागजी प्रक्रिया या कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. बैंक या निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेना बेहतर रहेगा. 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह गोचर कामकाज के क्षेत्र में दबाव बढ़ा सकता है. छठे भाव में सूर्य के आने से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.  जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है. इस दौरान कुछ लोगों को कार्यस्थल या रिश्तों में आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए, धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालना जरूरी होगा. 

मीन राशि

सूर्य का गोचर मीन राशि में ही हो रहा है और यहां पहले से शनि मौजूद हैं. इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव अधिक महसूस हो सकता है. करियर, परिवार और व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी होगा. परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना भी इस समय महत्वपूर्ण रहेगा. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related