सितारगंज। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने सेवा संस्कार में उत्कृष्ट योगदान करने में हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, रामनगर और काठगोदाम की शाखाओं को सम्मानित किया।
सोमवार को सितारगंज बाईपास स्थित रिसोर्ट में कार्यक्रम का शुभारंभ गजेंद्र सिंह संधू, संयुक्त मंत्री नरेश अरोड़ा, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में रुद्रपुर, रामनगर, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम सहित 15 शाखाओं के सदस्यों ने भाग लिया। सभी शाखाओं के सचिवों ने सेवा संस्कार सहयोग के कार्यों की रिपोर्ट पेश की।
वहां पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल, सचिव मनीष मित्तल, हिमांशु सिंघल, अनंत प्रकाश शुक्ला, राकेश त्यागी, पवन बड़सीवाल, महेश मित्तल, प्रियंका सिडाना, सरोज कंसल, सीमा गोयल, राजू हरियाणवी, अविनाश, हरीश जोशी, आनंद अग्रवाल, दुर्गेश मोहन, प्रीति अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। संवाद

